Birth Certificate Online Apply: घर बैठे बनाएं नया जन्म प्रमाण पत्र, जल्दी आवेदन करें

वे सभी नागरिक जिन्हे अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है उन सभी नागरिकों के लिए हमारा आर्टिकल बहुत महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकि हम इस आर्टिकल में उन्हें जन्म प्रमाण पत्र को कैसे बनवाते हैं उसके बारे में बताने वाले हैं ।

जैसा कि आप सभी को पता होगा कि पहले के समय में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हमें अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था और सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी काटने पड़ते थे परंतु अब वर्तमान समय में ऐसा नहीं है और अब आप आसानी से जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते है।

यदि आप भी अपने किसी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाह रहे हैं तो आपको इसके लिए सर्वप्रथम तो आवेदन करना होगा उसके बाद ही आप जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। परंतु जन्म प्रमाण पत्र के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज भी होने चाहिए जिसकी जानकारी आपको आर्टिकल में बताई गई है।

Birth Certificate Online Apply

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आप सभी अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवेदन कर सकते हैं और इसका आवेदन आप सभी बर्थ एवं डेथ रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट के माध्यम से पूरा कर पाएंगे और जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर पाएंगे। इसके अलावा इस लेख में भी आपको जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवेदन की प्रक्रिया मिलने वाली है।

आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र का होना सभी के पास में जरूरी है क्योंकि इसका प्रयोग लगभग सभी क्षेत्रों में किया जा रहा है और वर्तमान समय में जन्म प्रमाण पत्र को घर बैठे भी बनवाया जा सकता है। जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन की प्रक्रिया को जानने के लिए आप आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

जन्म प्रमाण पत्र क्या है

जन्म प्रमाण पत्र एक प्रकार का वैध आईडी प्रूफ है और यह एक ऐसा दस्तावेज होता है जिसमें किसी व्यक्ति विशेष के जन्म से संबंधित जानकारी का उल्लेख किया जाता है।

इसका उपयोग किसी भी भर्ती का आवेदन करने में, किसी विद्यालय में एडमिशन लेने में और अनेक क्षेत्रों में भी किया जाता है इसलिए यह महत्वपूर्ण दस्तावेज सभी के पास में होना जरूरी है।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • हॉस्पिटल द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र
  • बच्चे के अस्पताल संबंधित सारे दस्तावेज
  • जन्म के समय की हॉस्पिटल की रसीद।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु समय अवधि

जिन्हें अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है हम उन सभी की जानकारी के लिए बता दें कि सरकार की ओर से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक निर्धारित समय अवधि तय की गई है जिसके भीतर ही आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाना होता है।

यह समय अवधि 21 दिन की होती है जो बच्चों के जन्म के 21 दिन के भीतर की होती है अर्थात आपके बच्चे के जन्म के 21 दिन के भीतर ही जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करना होता है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए आप सबसे पहले बर्थ एवं डेथ रजिस्ट्रेशन के ऑफिशल पोर्टल पर जाएं।
  • इसके बाद आप इसकी होम पेज में जाकर यूजर लॉगिन सेक्शन में जाएं और General Public Signup के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको मांगी जाने वाली जानकारी दर्ज कर देनी है।
  • इसके बाद साइन अप करें और Place of Occurrence of Birth सेक्शन में जाए।
  • अब आपको अपने राज्य, जिला एवं अन्य आवश्यक जानकारी को दर्ज करना है।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्टचा कोड को दर्ज कर दें जिससे रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
  • अब आपको यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा जिसकी सहायता से आपके लॉगिन करना है।
  • इसके बाद आपको बर्थ ऑप्शन का चयन करना होगा जिसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आवश्यक जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे।
  • उसके बाद मांगे जाने वाले शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा जिसकी मदद से आप जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर पाएंगे।

Leave a Comment